बांका, अगस्त 6 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी वारने पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव में गुरुवार को एक अधेड़ महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के अंदर रस्सी से लटका हुआ मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान स्वर्गीय बाबूलाल सोरेन की 57 वर्षीय पत्नी हेमलता टुडु के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- साहेबगंज : महिला की संदिग्ध स्थिति में मौतघटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस...