बांका, अक्टूबर 3 -- Banka News: धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। महिला एवं बाल विकास निगम बिहार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के आलोक में शुक्रवार को धोरैया प्रखंड के चंदाडीह पंचायत के कुशमी स्थित पंचायत सरकार भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा में समाज सुधार एवं कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत' घोषित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पंचायत के मुखिया अभय कुमार सिंह ने निगम द्वारा प्राप्त पत्र का उल्लेख करते हुए पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने से संबंधित प्रस्ताव ग्राम सभा के समक्ष रखा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गांधी जयंती पर ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा एवं सुधार उत्सव का आयोजनग्राम सभा की घोषणा ग्राम सभा में उपस्थित बीपीआरओ अनुपम अनुराग ने ब...