Banka News: ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की लचर स्थित से उपभोक्ता परेशान
बांका, अक्टूबर 5 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। डिजिटल इंडिया के दौर में क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लोग आज भी मोबाइल नेटवर्क के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दोनों प्रमुख कंपनियों की 4 जी और 5 जी सेवाएं पूरी तरह से धड़ाम हो गई हैं। आलम यह है कि उपभोक्ता महंगा रिचार्ज कराने के बावजूद न तो सही ढंग से बात कर पा रहे हैं और न ही इंटरनेट का उपयोग कर पा रहे हैं।
नेटवर्क की स्थिति नेटवर्क की इस लचर व्यवस्था से सबसे अधिक प्रभावित गांवों में पचटकिया,हरिपुर चचरा,महुआ,राजबांध और दुबराजपुर आदिवासी टोला शामिल हैं। इन इलाकों में मोबाइल का सिग्नल कभी आता है तो कभी गायब रहता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घर के अंदर तो बात करना मुमकिन ही नहीं है,फोन पर बात करने के लिए छत या ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.