बांका, अक्टूबर 3 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बांका में शुक्रवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्या श्रीमती श्रेया श्री ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: गांधी जयंती पर ओलंपियाड़ से जुडे़ स्कूलों की खबर......कार्यक्रम की गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन और विचारों पर आधारित भाषण, क...