बांका, अगस्त 23 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मालडीह पंचायत के नरौन गांव में गांजा पीने से मना करने को लेकर विवाद हुआ। जिसमें दो युवकों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घटना के बाद घायल अवस्था में श्याम पासवान, पिता स्वर्गीय चमन लाल पासवान थाना पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल श्याम पासवान की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीएचसी शंभूगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। इलाज कराने के बाद श्याम पासवान दोबारा थाना पहुंचे और गांव के ही मुकेश पासवान तथा अखिलेश पासवान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बता...