बांका, अगस्त 17 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अचारज गांव में गहना साफ करने के नाम पर महिला से सोने के आभूषण ठगी करने का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात युवक कंपनी का प्रतिनिधि बनकर महिला के घर पहुंचे और पांच मिनट में गहने साफ करने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर निशा रानी ने दो जोड़ी सोने के झुमके, दो मंगलसूत्र और एक अंगूठी साफ करने के लिए दे दी। इसी दौरान पानी लाने के लिए महिला के अंदर जाते ही तीनों युवक गहने लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर महिला ने बौंसी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Shamli News: महिलाओं ने सोने के आभूषण चोरी किए, सीसीटीवी मे कैद मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों संदिग्ध युवकों का फुटेज भी मिला है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है...