बांका, अगस्त 19 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। गंगा घाट जाकर गंगाजल लाने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए डाकघर सहारा बन रहा है। लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग की ओर से गंगोत्री से बोतलबंद गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। दरअसल, श्रद्धालु डाकघर पहुंचकर महज 30 रुपए में 250 एमएल गंगाजल की बोतल खरीद सकते हैं। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और ऐसे लोगों को सुविधा मिल रही है, जो किसी कारणवश गंगा घाट तक नहीं जा पाते हैं। वहीं सावन के महीने में भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने की परंपरा के कारण इसकी मांग बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा जोगबनीगंगाजल की मांग प्रधान डाकघर बांका से इन दिनों औसतन रोज करीब 30 डब्बे गंगाजल की बिक्री हो रही है। जहां सामान्य दिनों की तुलना में सावन में इसकी खरीदारी में ...