बांका, सितम्बर 3 -- Banka News: बांका निज संवाददाता। जिले के शंभूगंज प्रखंड के पहरी मौजा अंतर्गत खौजरी पहाड़ी के पत्थर भूखंड की बंदोबस्ती के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खान एवं भूतत्व विभाग के निर्देश के आलोक में इस भूखंड की ई-नीलामी एमएसटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगी। इसके लिए 1 अक्टूबर 2026 को ई-नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। इसको लेकर निविदा में भाग लेने को इच्छुक लोगों और एजेंसियों के लिए समाहरणालय सभागार में डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार की अध्यक्षता में प्री बीड़ बैठक बुलाई गई थी। बैठक में नीलामी में भाग लेने हेतु पंजीयन प्रक्रिया के साथ ही पात्रता और निविदा के लिए जरूरी दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी दी गई है। निविद...