Banka News: खेसर स्कूल परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
बांका, अक्टूबर 1 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। गुरुवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ प्रीति कुमारी, एलएसबीए के प्रभारी प्रखंड समन्वयक जितेन्द्र वर्मा, प्रखंड लेखापाल अभिषेक भारती, स्वच्छता पर्यवेक्षक आशीष कुमार, विद्यालय के शिक्षक, प्रखंड परिचारी एवं स्वच्छता कर्मियों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्कूल परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और सामूहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.