बांका, सितम्बर 8 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर बाजार में झुके हुए जर्जर बिजली पोल से हादसे की आशंका को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। यह भी पढ़ें- Banka News: खेसर बाजार में झुका जर्जर बिजली पोल दे रहा हादसे को न्योताजर्जर पोल को हटाया गया आपके लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार सुबह जर्जर पोल को हटाकर नया पोल लगाया और उस पर बिजली कनेक्शन स्थानांतरित कर दिया। बताया जाता है कि खेसर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित पीपल चौक से पूरब जाने वाले ग्रामीण पथ में बिजली का पोल पिछले कई महीनों से जर्जर होकर काफी झुक गया था। इसके कारण कभी भी पोल गिरने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।स्थानीय लोगों की शिकायत पोल के अत्यधिक झुक जाने से पक्के ग्रामीण पथ पर बड़े ...