Banka News: खेल के मैदान में जीत और हार दोनों से सीखने को मिलता है: डीएम
बांका, अगस्त 30 -- Banka News: बांका। निज संवाददाता शनिवार को खेल भवन-सह-व्यायामशाला, बांका में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीएम ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में जीत और हार दोनों से सीखने को मिलता है। हार से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.