Banka News: खेलते-खेलते पोखर में डूबने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत
बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: बांका। नगर प्रतिनिधि, टाउन थाना क्षेत्र के ककना गांव में गुरुवार की सुबह पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के संजय राउत की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। जबकि घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी गुरुवार की सुबह खेलने के लिए घर के पास मौजूद एक पोखर की ओर गई थी। काफी समय बीत जाने के बावजूद जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। आसपास के इलाकों में खोजबीन के दौरान काफी देर बाद पोखर में लक्ष्मी का शव पानी के ऊपर तैरता दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को पोखर से बाहर निकाला गया। जबकि बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.