Banka News: खेत में ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी
बांका, अगस्त 12 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत के डुमरामा में बुधवार को खेत में ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के घायल दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में मिट्टी भराई कार्य किया है। बुधवार को मिथिलेश कुमार उनके खेत से ही जबरन ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में चला गया। उन्होंने जब खेत से ट्रैक्टर ले जाने से मना किया तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें वह जख्मी हो गए। विवाद की खबर सुनकर उनके भाई मनीष कुमार वहां पहुंचे तो उन्हें भी पीट कर जख्मी कर दिया। इधर दूसरे पक्ष के मिथिलेश कुमार ने कहा कि वह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जुतवाने गए थे। आसपास के खेतों में जगह नहीं रहने के कारण वह दीपक कुमार के परती जमीन के रास्ते ट्रैक्टर लेकर चले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.