बांका, अक्टूबर 18 -- Banka News: कटोरिया/चांदन। हिन्दुस्तान टीम विज्ञान और आधुनिकता के इस दौर में भी अंधविश्वास की जड़ें समाज में इतनी गहरी हैं कि डायन का आरोप किसी की जिंदगी पर भारी पड़ने लगता है। शुक्रवार को चांदन थाना क्षेत्र के खिरवाकोला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत ने एक बार फिर इस कुप्रथा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोप उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर लगा है। मृतका खिरवाकोला गांव निवासी सूरज सोरेन की पत्नी रीना टुड्डू बताई गई है। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के प्राथमिकी अभियुक्त सोनेलाल सोरेन, संतोष सोरेन और शिबू सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एसडीपीओ बेलहर रविन्द्र मोहन प्रसाद ने कटोरिया थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना और पुलिस की क...