बांका, जुलाई 30 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। जिले में खाद की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली तथा मिलावटी उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कृषि पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा ने फुल्लीडुमर एवं खेसर बाजार स्थित विभिन्न खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हाकिमों का दावा, जिले में है पर्याप्त खादनिरीक्षण प्रक्रिया जांच के दौरान फुल्लीडुमर बाजार के अंशु कृषि केंद्र, वीणा कृषि केंद्र, देव कृषि केंद्र, राजेश कृषि केंद्र, राजा बाबू कृषि केंद्र समेत खेसर बाजार के कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, पॉस मशीन की अद्यतन स्थिति, लाइसेंस, सूचना पट्ट एवं अन्य अभिलेखों का गहन सत्यापन किया गया। यह भी पढ़ें- Deoria News: उर्वरक दुकानों पर छापा, एक क...