Banka News: खाद की कालाबाजारी पर खुदरा उर्वरक विक्रेता में आक्रोश, कृषि निदेशक से शिकायत, जांच की मांग
बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी और थोक विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ खुदरा विक्रेताओं ने अब मोर्चा खोल दिया है। रिटेल फर्टिलाइजर एण्ड फारमर्स वेलफेयर फाउंडेशन (बिहार) के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कृषि निदेशक, बिहार सरकार, पटना को पत्र लिखकर बांका जिले में उर्वरक वितरण में हो रही अनियमितता की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में थोक विक्रेताओं द्वारा धरातल पर कोई सुधार नहीं किया गया है। खुदरा विक्रेताओं को बांका जिला में डीएपी लगभग 1600 रुपए प्रति बोरी की दर से दिया जा रहा है। जबकि भाड़ा सहित अन्य खर्च बढ़ जाता है। एवं फलदारी के नाम पर वसूला जा रहा है। इससे अतिरिक्त बोझ खुदरा विक्रेताओं को उठाना पड़ रहा है। किसानों को निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.