Banka News: खतियानी रैयत की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा कराने का आरोप, राजद ने दी आंदोलन की चेतावनी
बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने प्रेस बयान जारी कर बांका जिले के शिलजोरी मौजा में खतियानी रैयत की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के संरक्षण में जाली हुकुमनामा के आधार पर जमीन की अवैध घेराबंदी कराई जा रही है। अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह कार्रवाई चोरी-छिपे नहीं, बल्कि दिनदहाड़े 30 से 40 पुलिस बल और अंचल कार्यालय के कर्मचारियों के सामने कराई जा रही है। इससे प्रशासन और भूमाफियाओं के बीच मिलीभगत की आशंका पैदा होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि उक्त घेराबंदी के लिए क्या सक्षम प्राधिकार से अनुमति ली गई है? यदि अनुमति है, तो पुलिस बल की मौजूदगी में भूमाफियाओं के पक्ष में घेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.