Banka News: खड़हारा गांव में छापेमारी के दौरान 16 मोबाईल एव संदिग्ध दो बाइक बरामद
बांका, जुलाई 12 -- Banka News: बाराहाट(बांका) निज प्रतिनिधि बाराहाट थाना पुलिस ने जमालपुर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के खड़हारा गांव से दो संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त की हैं। दोनों वाहनों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित होने और कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण पुलिस ने उन्हें जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान आरपीएफ की टीम ने 16 मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान बाराहाट थाना की टीम आरपीएफ सीआईबी जमालपुर एवं जीआरपी को के साथ संयुक्त छापेमारी की। टीम ने खड़हारा गांव निवासी मो. सैफ अली के घर पर छापेमारी की। इसी दौरान घर के बरामदे में खड़ी दो मोटरसाइकिलों की जांच की गई। दोनों वाहनों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित पाया गया। पुलिस ने घर में मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.