Banka News: कोर्ट के आदेश के बावजूद पोखर पर कब्जा, रंगदारी न देने पर जान से मारने की दी धमकी,केस दर्ज ।
बांका, अगस्त 2 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र से अदालती आदेशों की अवहेलना और दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। पटना उच्च न्यायालय द्वारा विवादित जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश के बावजूद दबंगों द्वारा जबरन जमीन जोतने, पोखर से पानी निकालने और 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पंजवारा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला पंजवारा थाना के अंतर्गत मौजा कसबा मंदार थाना नंबर 383, खाता नंबर 1 के खेसरा नंबर 241, 242 और 245 से जुड़ा है।अमरपुर थाना क्षेत्र के जेठौर मझगाएं निवासी सुधाकर प्रसाद सिंह ने पंजवारा थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि यह जमीन उनकी पुश्तैनी और वैधानिक है, जिस पर वर्ष 1979 के पटना हाईकोर्ट के एक फैसले के आलोक में वे लगातार रसीद कटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.