Banka News: कैथा में विद्युत तार की चपेट में एक युवक जख्मी
बांका, अगस्त 28 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के कैथा गांव के यादव टोला में गुरुवार की दोपहर विद्युत की खुले तार से संपर्क होने पर गांव के युवक रॉबिंस कुमार को बिजली ने झटका मार दिया। गणिमत रही कि उक्त युवक बाल - बाल बच गए। परिजनों ने आनन-फानन में नजदीक अस्पताल में इलाज कराया। बताया कि घर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से अचानक घटना हुई। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। युवक के करंट की चपेट में आने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सावधानीपूर्वक युवक को बिजली के तार से अलग किया। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। विद्युत विभाग का खुले और टूटे बिजली तार लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.