बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा पंचायत क्षेत्र अंतर्गत माराटीकर गाँव स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय सरस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन कृष्ण सुदामा मित्रता प्रसंग के साथ सोमवार देर शाम को हो गया। कथावाचक पंडित बालमुकुंद पाठक उर्फ फकीरा बाबा ने कहा की मित्रता हो तो कृष्ण सुदामा जैसी। यह कलयुग में मित्रता का अनूठा उदाहरण है। जिसमें सच्चा मित्र वही है,जो अपने मित्र का मुसीबत में साथ दे। कथा के दौरान कथा वाचक ने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन करते हुए कहा कि आजकल मित्रता स्वार्थ की रह गई है,जब तक स्वार्थ तब तक मित्रता। स्वार्थ खत्म मित्रता खत्म। उन्हें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से शिक्षा लेने की बात कही। पाठक जी ने अपने कथा के दौरान कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन ही संघर्...