Banka News: कृष्ण-राधा की मनमोहक रूप सज्जा से सजी शिशु वाटिका, बाल लीलाओं ने मोहा मन
बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जन्माष्टमी के पूर्व दिवस पर गुरुवार को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर की कनिष्ठ इकाई सरस्वती शिशु वाटिका में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास देखने को मिला। कक्षा अरुण से द्वितीय तक के भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का मनमोहक रूप धारण कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश ठाकुर एवं उप प्रधानाचार्य नवनीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित विभिन्न रूप सज्जाएं प्रस्तुत कीं।किसी ने नटखट कान्हा का रूप धारण किया तो कोई राधा के रूप में सजा नजर आया। यह भी पढ़ें- Banka News: जन्माष्टमी उत्सव, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.