Banka News: कुसुमघट जंगल में गड्ढे से मिला नर कंकाल, लापता युवक का होने की आशंका
बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के कुसुमघट जंगल में मंगलवार को मिट्टी के अंदर गड्ढे से एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल के साथ सिर, कपड़े और आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बरामद नर कंकाल बीते डेढ़ महीने से लापता दिघीबारी गांव निवासी दीनदयाल यादव (30 वर्ष) का हो सकता है। जानकारी के अनुसार, दिघीबारी गांव निवासी योगेंद्र यादव का पुत्र दीनदयाल यादव बीते 16 सितंबर को अचानक लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता योगेंद्र यादव ने आनंदपुर थाना में पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस भी लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। मंगलवार को कुसुमघट जंगल में ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.