बांका, जुलाई 26 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शनिवार को शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन, बांका में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के द्वारा गरीब चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसलिए मौक़े पर बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विक्रम कुमार ने किया। इसलिए दौरान अपने संबोधन में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि, किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता और जनता होती है। उन्होंने आगे कहा, आप लोग मुझे मजबूत कीजिए, हम आप लोगों को मजबूत करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की...