बांका, अगस्त 8 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। किसी की जमीन को राज्य सरकार गलत तरीके से नहीं ले सकती। किसानों और रैयतों के साथ नियमानुसार न्याय होना चाहिए। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं निकला तो अगले महीने स्वर्ण आयोग की टीम कटोरिया पहुंचेगी और प्रभावित रैयतों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनेगी।

समस्या का समाधान इस दौरान प्रशासन के सभी संबंधित पदाधिकारियों की मौजूदगी में मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें बिहार स्वर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह ने शनिवार को कटोरिया स्थित चेयरमैन सपना शिवानी के आवास पर एनएच 333ए से प्रभावित रैयतों से मुलाकात के दौरान कही। कटोरिया आगमन पर चेयरमैन सपना शिवानी सहित अन्य लोगों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

रैयतों की शिकायतें इसके बाद प्रभावित रैयतों ने सामूहिक रूप से हस...