बांका, अक्टूबर 28 -- Banka News: धोरैया (बांका), संवाद सूत्र। भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की जमीन से संबंधित विभिन्न विषयों के समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन बीडीओ अरविंद कुमार व सीओ अनुज कुमार झा को सौपा गया। भारतीय किसान संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि भूमि स्वामित्व एवं रसीद निर्गमन बकास्त एवं मलिक गैर मजरुआ भूमि जिस जमीन की पूर्व से रसीद कट रही है और किसान का दखल कब्जा है उसका मालिकाना हक़ निर्वाध रूप से कायम रखा जाय। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना आज वही मालिक और ...