बांका, अगस्त 22 -- Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धोरैया थाना क्षेत्र के मंदार डेरु गांव में काम करने के दौरान एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय टुनटुन रविदास इसी गांव का रहने वाला था। वह गांव में ही एक व्यक्ति के घर शौचालय निर्माण का कार्य पिछले कई दिनों से कर रहा था। शनिवार की शाम अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा, जिससे अफ़रा-तफ़री का माहौल उत्पन्न हो गया। आनन-फानन में इलाज हेतु धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजमिस्त्री की मौत के बाद उसके घर कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों सहित ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। पत्नी मंजुला देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उन्हें इस संदर...