बांका, नवम्बर 19 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। पानी की लगातार घटती उपलब्धता और खेती की बढ़ती लागत के बीच आधुनिक स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक बांका जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है। कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई करने वाली यह तकनीक जिले के खेती की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। खासकर रबी फसलों के मौसम में किसानों के लिए यह पारंपरिक सिंचाई व्यवस्था का बेहतर विकल्प बन सकती है। इस तकनीक में पाइप और विशेष नोजल के माध्यम से पानी को बारिश की बूंदों की तरह खेतों में छिड़का जाता है। इससे फसलों को जरूरत के अनुसार समान रूप से पानी मिलता है और सिंचाई के दौरान पानी की बर्बादी भी कम होती है। स्प्रिंकलर सिस्टम का इस्तेमाल अनाज, दलहन, तिलहन, साग-सब्जियों और फलदार पौधों की सिंचाई में किया जा सकता है। जिले के कृषि विशेष...