Banka News: कमरडीह गांव में कच्ची सड़क पर आक्रोशित ग्रामीणों ने की धान की रोपाई
बांका, अगस्त 13 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित बिरनौधा पंचायत के कमरडीह गांव में सड़क की बदहाल हालत देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुरुवार को सभी ग्रामीण एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामवालों का प्रदर्शन गांव के वार्ड संख्या 12 में ग्रामीणों ने सड़क और नाली की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि से लेकर बीडीओ कार्यालय तक छान मार। लेकिन आश्वासन का घूंट पीकर कोई फायदा नहीं मिला तो आक्रोशित ग्रामीणों ने कच्ची सड़क पर धान रोपकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से ही दलित बस्ती के लोग सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं।
सड़कों की दुर्दशा बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन पूरी तरह अवरूद्ध हो जा रहा है। ग्रामीण दिनकर दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.