Banka News: कटोरिया बाजार में वाहन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत
बांका, अगस्त 2 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार सुईया रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अक्सर कटोरिया हाट में दातून बेचकर अपना जीवनयापन करती थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंदा, गई जान शनिवार को वह बाजार के सुईया रोड स्थित दुर्गा मंदिर के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.