बांका, अगस्त 6 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण बांका के ओढ़नी नदी का जलस्तर बढ़ने से वार्ड संख्या 19 और 20 के चुड़ैली तथा विदायडीह को शहर से जोड़ने वाला अस्थायी पुल गुरुवार को तेज पानी के दबाव में बह गया।

पुल का टूटना पुल टूटने के बाद दोनों वार्डों का शहर से सीधा संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। अब लोगों को शहर पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्थायी पुलिया के निर्माण में लगभग 10 ह्यूम पाइप लगाकर आवागमन की व्यवस्था की गई थी।

स्थायी पुल की मांग नदी में पानी का दबाव बढ़ने के कारण पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तेज बहाव में बह गई। पुल टूटने से सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली छात्रों और दैनिक मजदूरी व अन्य कार्यों के लिए शहर आने-जाने वाले लोगों ...