Banka News: एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग
बांका, जुलाई 4 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर एसडीपीओ रविन्द्र मोहन प्रसाद ने शनिवार को कटोरिया थाना में क्राइम मीटिंग की। बैठक में इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सहित सभी थाना एवं ओपी अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक के दौरान एसडीपीओ ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लूट, डकैती, हत्या सहित अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती, साइबर अपराध, संपत्ति मूलक अपराधों के उद्भेदन तथा माह भर में चलाए गए छापेमारी अभियान की समीक्षा की। सभी थानाध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश देते हुए अवैध बालू खनन एवं अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.