बांका, जुलाई 12 -- Banka News: मुठभेड़ की साईड स्टोरी अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया संथाली टोला गांव के समीप हुई दोहरे हत्याकांड में हथियार बरामद करने गई पुलिस पर आरोपी द्वारा फायरिंग करने की घटना के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। घटनास्थल पर एसडीपीओ अमर विश्वास, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल की जांच की तथा वहां से तीन खोखे बरामद किए। आरोपी को पकड़ने के दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों को भी हल्की चोटें आईं, उनका इलाज रेफरल अस्पताल में हुआ। मालूम हो कि धर्मराय गांव के गुंजन सिंह एवं सिट्टू कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी सचिन सिंह को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने के लिए घटनास्थल पर गई थी ...