बांका, जुलाई 12 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। पिछले रविवार को शहर के जगतपुर में दिनदहाड़े सदर अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रही महिला चिकित्सक से हुई चैन स्नैचिंग की घटना का बांका पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी एवं पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर कटिहार जिले के कुख्यात कोढ़ा गैंग तक पहुंच बनाते हुए लूटी गई सोने की चैन, जिसमें हीरे का लॉकेट भी लगा था, सही-सलामत बरामद कर लिया है। बरामद चैन की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार, गत रविवार को जगतपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने सदर अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रही डॉक्टर पूजा कुमारी के गले से सोने की चैन झपट ली थी। घटना के दौरान डॉक्टर सड़क पर गिरकर घायल भी हो गई थीं। वारदात के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से गांधी चौक की ओर फरार हो गए थे।...