बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में नवजातों की लगातार हो रही मौत को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। कटोरिया के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि सदर अस्पताल में एक माह के भीतर करीब 125 नवजातों की मौत हुई है। उन्होंने एक ही दिन में 13 से 15 बच्चों की मौत होने की बात भी कही। इस मामले को उन्होंने बेहद गंभीर बताते हुए मुजफ्फरपुर से भी बड़ा मामला करार दिया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की इस तरह मौत होना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने सवाल उठाया कि गंभीर हालत में भर्ती नवजातों को समय रहते बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर क्यों नहीं किया जाता। यहां तक कि ढाई से चार किलोग्राम वजन वाले बच्चों की मौत होना भी गंभीर...