Banka News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चों ने किया पौधारोपण
बांका, अगस्त 8 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने और लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत शनिवार को प्रतिभा भास्कर विद्यालय मुक्ति निकेतन के विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का भी सुंदर संदेश देता है। बच्चों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gridih News: केएन बक्शी कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.