बांका, जुलाई 12 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के गदाल गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर में चोरी कर नकदी व जेवरात चुरा कर फरार हो गए। गृहस्वामी पुलिस यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोए हुए थे।‌ आधी रात को उनके पुत्र राहुल कुमार की नींद टूटी तो देखा कि चार लोग मुंह ढंक कर हथियार लेकर उनके घर से निकल रहे हैं, राहुल ने शोर मचाया तो उन लोगों ने गोली मार देने की धमकी दी तथा वहां से भाग निकले। इसके बाद वह अपने घर के अंदर गए तो देखा कि बक्से में रखा एक लाख रूपया, घर के महिलाओं के लाखों रूपए के सोने एवं चांदी के जेवरात आदि गायब हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गदाल गांव में चोरी, डेढ़ लाख नकद व जेवरात लेकर फरार हुए चोर इसके बाद जब वे लोग खेतों की ओर गए जह...