बांका, अक्टूबर 27 -- एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर जागरूकता Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल भविष्य में गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है। इस समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय, बांका में तीन दिवसीय नेशनल फार्मेसी वीक का आयोजन किया गया। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2026 की थीम एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) को प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम के तहत आजाद चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग और इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। मोके पर आम लोगों के महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि, एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बैक्टीरिया को दवाओं के प्रति प्रतिरोधी बना सक...