बांका, अगस्त 29 -- Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने मंदिरों में भगवान को राखी अर्पित कर भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। इस दौरान बहनों ने पूजा की थाली में कुमकुम, अक्षत, दीपक और मिठाई सजाकर भाइयों को तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद भाइयों का मुंह मीठा कराया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: भाइयों की कलाई पर बँधा बहना का रेशम का प्रेम और विश्वास का अटूट बंधन, भाइयों ने भी बहनों को जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते ...