बांका, अक्टूबर 13 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप मंगलवार को उचक्कों ने ई-रिक्शा पर सवार महिला के झोले को ब्लेड से काटकर 25 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता मयारी गांव निवासी खुशबू देवी, जीविका समूह से जुड़ी हैं। उन्होंने एसबीआई की बौंसी शाखा से राशि निकासी के बाद घर लौटते समय चोरी होने की शिकायत थाने में की है। पीड़िता को संदेह है कि ई-रिक्शा में बगल में बैठी अज्ञात महिला ने वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: ई-रिक्शा सवार महिला की उड़ाई चेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...