Banka News: ई रिक्शा पलटने से दो लोग जख्मी
बांका, अगस्त 30 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर मकदुमा पंचायत के खैरा गांव के समीप शुक्रवार की रात में ई रिक्शा पलटने से उस पर सवार दो लोग जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव के अभय कापरी तथा छतहरा गांव के मुनेश्वर मांझी ई रिक्शा से पूजा करने खैरा गांव जा रहे थे। गांव के मोड़ पर पहुंचते ही अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दोनों जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खैरा मोड़ पर ई-रिक्शा पलटा, दो घायल यह भी पढ़ें- Banka News: बाइक के धक्के से तीन लोग जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.