बांका, जुलाई 20 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता बांका जिले का प्रसिद्ध बाबा ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इस प्राचीन शिव मंदिर का इतिहास काफी पुराना है और इसे लेकर लोगों में गहरी श्रद्धा है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि वर्षभर बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से सावन माह में इस मंदिर का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। हर सोमवारी को हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Godda News: सावन की तैयारी शुरू, बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य तेज मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठता है। कांवड़िए...