बांका, जुलाई 10 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में गुरुवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। जबकि शाम के समय बादल छंटने के बाद कुछ देर के लिए तेज धूप भी निकली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, जबकि हवा में नमी का स्तर 85 प्रतिशत रहा।

स्वास्थ्य पर प्रभाव वहीं अधिक आर्द्रता के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का भी एहसास हुआ। इधर बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण तथा पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख...