Banka News: आरएमके इंटर स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प ।
बांका, अगस्त 3 -- Banka News: बांका,निज संवाददाता। आरएमके इंटर स्कूल बांका में शनिवार को "नशा मुक्त युवा विकसित अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। मौक़े पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। जबकि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, प्रेरक भाषण एवं संदेशों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।इस दौरान छात्रों ने बताया कि, नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बड़ी बाधा बनता है। यह भी पढ़ें- प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.