Banka News: आयुष्मान कार्ड बनाने में आएगी तेजी, जिले में 90 प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य
बांका, अक्टूबर 12 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के 90 प्रतिशत लाभार्थियों तक कार्ड की पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गौरतलब है कि, जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में सक्रियता से काम कर रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को इलाज के खर्च की चिंता से राहत दिलाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक करीब 46.78 प्रतिशत की उपलब्धि के साथ लगभग 8 लाख 53 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। हालांकि, निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.