बांका, सितम्बर 3 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली खाद्य सामग्री की कीमतों में धीरे-धीरे इजाफा होने से गृहणियों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक असर प्याज, चीनी, सरसों तेल और नारियल तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का दिख रहा है। बाजार में प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जबकि चीनी भी 68 से 70 रुपये किलो बिक रही है। इससे आम परिवारों के लिए रसोई का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं स्थानीय बाजार में 180 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला सरसों तेल अब करीब 195 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि 140 रुपये प्रति लीटर वाला रिफाइन तेल बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इधर नारियल तेल की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है। कभी 75 रुपये में मिलने...