बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बसमता गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने डोमन तांती को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में डोमन तांती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के ही प्रमोद तांती, युगल तांती, सुमित तांती, सुजीत तांती और रानी देवी पर मारपीट कर जख्मी करने, सोने का चकती छीन लेने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में डोमन तांती ने कहा है की प्रमोद तांती शराब के नशे में उसके घर आकर गाली गलौज कर रहा था। माना करने पर घर से सदस्यों को बुलाकर सब मिलकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...