Banka News: आज घर-आंगन से छठ घाट तक फैलेगी सतरंगी छटा
बांका, नवम्बर 15 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि। आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत का दूसरा शनिवार को खरना के साथ संपन्न हुआ। खरना के साथ ही व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर दिया है। लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर जिले में भक्ति और पवत्रिता का माहौल है। सुबह से ही घरों में साफ-सफाई, पूजा की तैयारी और सात्विक भोजन बनाने का सिलसिला जारी है। जिले में रविवार को 326 छठ घाटों पर व्रती और श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद पारण के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। इस दौरान घर-आंगन से घाट तक सतरंगी छटा फैलेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसकी जिम्मेदारी छठ घाटों व चौक-चौराहों पर तैनात किए गए दंडाधिकारी व पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.