Banka News: आंगनबाड़ी जाने निकलीं दो मासूम, नहर में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। मंगलवार को बचपन की किलकारियां गूंजने की उम्र में दो मासूम बच्चियों की जिंदगी अचानक तब खामोश हो गई,जब आंगनबाड़ी केंद्र जाने के लिए घर से निकलीं चार साल की दो बच्चियों की नहर में डूबने से मौत हो गई। इधर हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना बांका थाना क्षेत्र की डांडा पंचायत के कौआकोल गांव की है। मृत बच्चियों की पहचान गांव के दीपक राय की चार वर्षीय पुत्री अक्षरा कुमारी और प्रदीप राय की चार वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां आंगनबाड़ी केंद्र जाने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में खेलने के क्रम में दोनों नहर में डूब गईं। काफी देर तक बच्चियों के नहीं मिलने पर उनकी खोजबीन शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.