बांका, अगस्त 6 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी थाना क्षेत्र के बंसीपुर गांव में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र के समीप सरकारी जमीन की मापी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी, लोहे की रॉड एवं लकड़ी काटने के औजार से हुए हमले में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र के बगल स्थित सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर वार्ड पार्षद गुलाब अंसारी ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर जमीन की मापी कराने की मांग की थी।

घटना का विवरण आवेदन के आलोक में गुरुवार को अमीन मापी करने पहुंचे थे। इसी दौरान वार्ड पार्षद गुलाब अंसारी, उनके भाई अफरोज अंसारी तथा दूसरे पक्ष के जफीर अंसारी, मुख्तार अंसारी और शाहनवाज अंसारी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक...